जीत की उम्मीद में बनने लगा लड्डू

मधुबनी : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आश्वस्त लग रहे हैं. महिला कॉलेज रोड स्थित बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को दो क्विंटल लड्डू बनबाये गये. इस मौके पर भाजपा नेता नगर मंडल के संयोजक सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि मतगणना के दिन महिला कॉलेज रोड […]
मधुबनी : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आश्वस्त लग रहे हैं. महिला कॉलेज रोड स्थित बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को दो क्विंटल लड्डू बनबाये गये. इस मौके पर भाजपा नेता नगर मंडल के संयोजक सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि मतगणना के दिन महिला कॉलेज रोड में मोदी टी स्टॉल लगाया जायेगा एवं टीवी पर चुनाव परिणाम का सीधा प्रसारण आमलोगों के लिए किया जायेगा.
पार्टी कार्यकर्ता मदन श्रीवास्तव, मुनींद्र झा, चिंटू शुक्ला, मिथुन गुप्ता ने बताया कि भाजपा की होने वाली संभावित जीत पर हम पूर्व से ही तैयारी कर रहे हैं. चिंटू शुक्ला के घर में हलवाई लड्डू छान रहे थे. भाजपा समर्थकों ने जश्न की पूरी तैयारी करनी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










