मधुबनी : पाक व चीन से मुकाबले के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरी

सीतामढ़ी, मधुबनी व भागलपुर में बोले सुशील मोदी सीतामढ़ी/मधुबनी/भागलपुर : सीतामढ़ी, मधुबनी व भागलपुर में गुरुवार को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सभाओं को संबोधित किया. सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशी के नामांकन के बाद हुई सभा में कहा कि 18 घंटे काम करने वाला पीएम चाहिए या इटली में आराम करने वाला पीएम चाहिए, […]
सीतामढ़ी, मधुबनी व भागलपुर में बोले सुशील मोदी
सीतामढ़ी/मधुबनी/भागलपुर : सीतामढ़ी, मधुबनी व भागलपुर में गुरुवार को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सभाओं को संबोधित किया. सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशी के नामांकन के बाद हुई सभा में कहा कि 18 घंटे काम करने वाला पीएम चाहिए या इटली में आराम करने वाला पीएम चाहिए, आपको तय करना है.
वहीं, मधुबनी में कहा कि देश में मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है जो पाक व चीन के साथ आंख में आंख मिलाकर मुकाबला कर सके. बीते पांच साल के शासन काल में नरेंद्र मोदी ने देश को स्वाभिमान, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अनूठी पहल की है. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवाद सीमा पर खड़ा है. इसे समाप्त करने के लिए केंद्र में फिर से मोदी की सरकार जरूरी है. वहीं, भागलपुर में सुशील मोदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने देश का विकास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




