बटन दबाओ, देश बचाओ के लगे नारे
Updated at : 10 Apr 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक मधुबनी/भितहा : प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को छात्र, शिक्षक एवं समाजसेवियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसमें छात्र अपने अपने पोषक क्षेत्र में घूमते हुए स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे. वहीं इस […]
विज्ञापन
प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक
मधुबनी/भितहा : प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को छात्र, शिक्षक एवं समाजसेवियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसमें छात्र अपने अपने पोषक क्षेत्र में घूमते हुए स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे. वहीं इस रैली में उपस्थित शिक्षक एवं समाजसेवी लोग भी ग्रामीणों को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए जागरूक करते नजर आये.
मध्य विद्यालय रामपुर के प्रधान शिक्षक शंभु शरण मिश्र ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें. वहीं रा.प्रा. विद्यालय बरवा के प्रधानाध्यापक राकेश चंद्र मोहन ने बताया कि पोषक क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी है.
म. विद्यालय कन्या मधुबनी के छात्रों ने ”छोड़ कर अपने सारे काम चलो करे पहले मतदान”, ”बटन दबाओ, देश बचाओ ” के स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. वहीं प्रखंड के रा. प्रा. वि. रामनगरी, प्रा. वि. पीपरपाती, प्रा. वि. सहजटोला, भसहवा आदि विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गयी. मधुबनी प्रखंड के बीआरपी रमेश मिश्रा ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी है.
भितहा प्रतिनिधि के अनुसार मतदाताओं को जागरूकता करने हेतु प्रखंड में तरह-तरह की नयी-नयी पहल शुरू की जा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को हाई स्कूल अजय नगर रेड़हा की नयी पहल की शुरुआत प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार सहाय ने 9वीं में नामांकन हेतु वितरित आवेदन पत्र पर मतदान मेरा अधिकार, मतदान मेरी जिम्मेदारी का मुहर लगा कर छात्र छात्राओं के अभिभावकों को दिया.
जिसमें 12 मई 2019 को मतदान करने का आग्रह पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि इस तरह से छात्रों के साथ साथ अभिभावकों में जन जागरूकता लाया जा सकता है. इसी क्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक व छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रखंड के म. वि. भितहा, रा. प्रा. वि. पालीटोला, प्रा. वि. हीरासोती आदि विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को जागरूकता किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




