झंझारपुर लोकसभा के लिए नामांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : तीसरे चरण में झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. हालांकि, पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. अब तक संभावित पांच प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटायी है. नामांकन की प्रतीक्षा में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा व अन्य […]

विज्ञापन

मधुबनी : तीसरे चरण में झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. हालांकि, पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. अब तक संभावित पांच प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटायी है. नामांकन की प्रतीक्षा में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा व अन्य अधिकारी बैठे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. समाहरणालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. दो द्वार पर दंडाधिकारी के साथ भारी पुलिस की व्यवस्था की गयी थी. नीचे के तल पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार दंडाधिकारी व पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, प्रथम तल पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कक्ष के बाहर बुद्ध प्रकाश भूमि सुधार उपसमाहर्ता दंडाधिकारी व एसआइ सत्यनारायण सारंग, प्रथम तल पर ही वरीय उपसमाहर्ता डॉ राजेश्वर प्रसाद, एसआइ चंद्रकेतु सहित कई जवान मौजूद थे.

यह है चुनाव कार्यक्रम 07 झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र
प्रारूप तिथि
नामांकन प्रारंभ होने की तिथि 28.3.2019
नामांकन की अंतिम तिथि 04.04.2019
नामांकन के स्क्रूटनी की तिथि 05.04.2019
नामांकन वापस लेने की तिथि 08.04.2019
मतदान की तिथि 23.04.2019
मतगणना की तिथि 23.05.2019
चुनाव प्रक्रिया समाप्त की तिथि 27.05.2019
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन