एक बेटा और होता तो उसे भी फौज में लगाता

मधुबनी : नाजीरपुर गांव में ही मो. शकीर मिले वे खेती बारी का कार्य करते हैं. उनको एक पुत्र व एक पुत्री है. उनका पुत्र भारतीय सेना का जवान है. मो. शकीर का पुत्र जवान मो. शकील कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात है. पुंछ में पिछले चार दिनों से भारी गोलाबारी पाकिस्तानी एवं भारतीय […]
मधुबनी : नाजीरपुर गांव में ही मो. शकीर मिले वे खेती बारी का कार्य करते हैं. उनको एक पुत्र व एक पुत्री है. उनका पुत्र भारतीय सेना का जवान है. मो. शकीर का पुत्र जवान मो. शकील कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात है. पुंछ में पिछले चार दिनों से भारी गोलाबारी पाकिस्तानी एवं भारतीय फौज के बीच हो रही है.
मो. शकील पिता मो. शकीर को अपने पुत्र से गुरुवार की सुबह बात हुई थी. उन्होंने कहा कि मो. शकील ने उन्हें बताया कि सीमा पर भारी तनाव है. गोली बारी हो रही है पर हमारी जीत निश्चित है. मो. शकीर ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ एक बेटा है. अगर उन्हें कोई और बेटा होता तो वे गर्व से उसे भी भारतीय फौज में नौकरी के लिए प्रेरित करते.
उन्होंने कहा कि देश प्रेम की भावना से बढ़कर कुछ नहीं है. ऐसे में उनका पुत्र देश के लिए लड़ रहा है. तो देश का स्वाभिमान को झुकने नहीं देगा. हमारी जीत निश्चित है. क्योंकि हम सच्चे भारतीय हैं. मो. शकील को एक छह माह का बच्चा है. उसके बूढे पिता के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




