मधुबनी : भूिमहीनों को िदया केसीसी

मधुबनी : कपिलेश्वर स्थान ग्रामीण बैंक ने ऐसे लोगों को भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर कर्ज दे दिया, जिनके पास खेती लायक जमीन नहीं थे. बसौली पंचायत में ही करीब दो सौ से अधिक वैसे लोगों को केसीसी ऋण दिया गया, जिनके पास घरारी लेकर दस धूर जमीन ही है. अब सालों बाद उन […]
मधुबनी : कपिलेश्वर स्थान ग्रामीण बैंक ने ऐसे लोगों को भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर कर्ज दे दिया, जिनके पास खेती लायक जमीन नहीं थे. बसौली पंचायत में ही करीब दो सौ से अधिक वैसे लोगों को केसीसी ऋण दिया गया, जिनके पास घरारी लेकर दस धूर जमीन ही है. अब सालों बाद उन लोगों से वसूली की जा रही है. जिनके नाम पर कर्ज दिये गये, वे कह रहे कि उनके पास चुकता करने को पैसे नहीं हैं. इतना ही नहीं आरोप तो यह भी है कि तीन बिचौलियों ने मिलकर कुल कर्ज की राशि का आधा भाग खुद रख लिया.
जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, कपिलेश्वर स्थान के द्वारा साल 2008 से 2014 तक किसान के नाम पर लोगों को ऋण दिया गया. यह राशि 20 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की थी. जिन लोगों ने ऋण लिया उनके पास न तो उस समय खेत था और न ही वर्तमान में. वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं. कई ऐसे परिवार हैं जिसमें पिता को भी ऋण दिया गया और पुत्र को भी. जबकि इन लोगों के पास महज पांच धूर जमीन ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




