मिड्ल चौक से स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिड्ल चौक से स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये मिड्ल चौक स्थित स्टेट ऑफ इंडिया के समीप से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी विजय भगत, पिता स्वर्गीय नारायण भगत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक इलाके में घूम-घूम कर स्मैक बेचने का कार्य कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और युवक को रंगे हाथ 5.22 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया. पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन