यूवीके कॉलेज कडामा में मनाया गया योग दिवस

यूवीके कॉलेज कडामा में मनाया गया योग दिवस
मधेपुरा . यूवीके कॉलेज कडामा आलमनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को योग करने को लेकर जागरूक किया गया. जानकारी के अनुसार महाविद्यालय का प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह परीक्षा नियंत्रक डॉ चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के योग किए. इस दौरान योग कर उन्होंने प्रत्येक दिन सुबह में एक घंटा योग करने को लेकर जागरूक किया. डॉ चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि योग करने से लोग निरोग रहते हैं .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










