पार्वती साइंस कॉलेज में मनाया गया विश्व रक्तदान दिवस
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

पार्वती साइंस कॉलेज में मनाया गया विश्व रक्तदान दिवस
विज्ञापन
मधेपुरा.
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई पार्वती साइंस कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रक्तदान दिवस मनाया गया, जिसका उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी, बर्सर डॉ अशोक कुमार पोद्दार ने किया. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेट किया. साथ ही एनसीसी के एएओ डॉ सुजीत कुमार ने भी विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान देकर के सबों को प्रोत्साहित किया. मौके पर डॉ सुजीत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मीना ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिये. रक्तदान से एक नहीं कइयों की जिंदगी हम बचा सकते हैं. मौके पर डॉ ललन कुमार ललन, शिवनाथ गुप्ता, अखिलेश आनंद, मौषम कुमारी, धर्मचंद कुमार, दिलखुश कुमार, नीतू कुमारी, क्रांति कुमारी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










