वाहन के धक्के से जख्मी महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
वाहन के धक्के से जख्मी महिला की हुई मौत

वाहन के धक्के से जख्मी महिला की हुई मौत

विज्ञापन

लोगों ने किया एनएच 106 जाम सिंहेश्वर. एनएच 106 पर सिंहेश्वर- पीपरा के बीच मल्लिक टोला के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया. परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया. बुधवार को हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. परिजनों ने निजी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने एनएच पर शव रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव, एसआइ देवेंद्र ठाकुर, एसआइ मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को समाप्त करवाया. मृतका की पहचान मल्लिक टोला वार्ड नंबर एक निवासी उमेश साह की मां कौशल्या देवी के रूप में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन