ePaper

बाबा विशु राउत की महिमा पर एल्बम बनायेंगे लोक गायक मिथुन महुआ

Updated at : 13 Jun 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा विशु राउत की महिमा पर एल्बम बनायेंगे लोक गायक मिथुन महुआ

बाबा विशु राउत की महिमा पर एल्बम बनायेंगे लोक गायक मिथुन महुआ

विज्ञापन

चौसा. लोक देवता बाबा विशु राउत की महिमा को दर्शाने के लिए एक नये गीत की योजना बनायी गयी है. इस गीत को लोकगायक मिथुन महुआ आवाज देंगे. गीत के माध्यम से बाबा विशु राउत के लोक देवता के रूप में महत्व व उनकी कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जायेगा. मिथुन अपनी लोक संगीत में विशेषज्ञता व आवाज के लिए जाने जाते हैं. उनके द्वारा गाया गया यह गीत निश्चित रूप से बाबा विशु के भक्तों एवं संगीत प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय होगा. लोक गायक मिथुन महुआ ने धर्मचंद शिशु संस्कार विद्यालय नवगछिया के निदेशक मनोज यशपाल, पूर्व वायु सैनिक दिवाकर भूषण, समाजसेवी गौतम यादव एवं जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया के साथ पचरासी स्थल का भ्रमण करने के बाद कहा कि यह मंदिर खास है. संगीत लिखने में साहित्यकार संजय कुमार सुमन और अधिवक्ता सह लेखक विनोद आजाद सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन