बेसहारा बच्चों की पहचान कर कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा

Updated:
विज्ञापन
बेसहारा बच्चों की पहचान कर कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा

बेसहारा बच्चों की पहचान कर कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा

विज्ञापन

सिंहेश्वर . प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को साथी अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मधेपुरा व विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव योगेश मिश्रा के निर्देशानुसार साथी अभियान की शुरुआत की गयी है. इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य देश भर में बेसहारा बच्चों की पहचान करना और उन्हें आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान और अधिकार से वंचित न रहे. साथ ही यह भी कहा कि उपरोक्त योजना के आलोक में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है. इस संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए उपरोक्त सिंहेश्वर प्रखंड का चयन किया गया है. जिसमें पैनल अधिवक्ता व पीएलवी को इस कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. अधिवक्ता निशांत कुमार ने बताया कि साथी अभियान के तहत पैनल अधिवक्ताओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत काम करने का अवसर मिलता है. यह अभियान आमतौर पर गरीब या जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने पर केंद्रित होता है. योजनाओं के तहत गरीबों और कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार के तहत अधिवक्ता को नियुक्त किया जाता है. जैसे कि मुफ्त कानूनी परामर्श, केस फाइलिंग में मदद, और कानूनी कार्यवाही में प्रतिनिधित्व. डीएलएसए को इन योजनाओं के तहत काम करने के लिए सरकार या कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा वित्तीय सहायता या अन्य समर्थन प्रदान किया जाता है. मौके पर उपमुख्य पार्षद परवेज आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन