ePaper

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, शहर की सड़कों पर जलजमाव से जनजवीन प्रभावित

Updated at : 20 Jun 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, शहर की सड़कों पर जलजमाव से जनजवीन प्रभावित

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, शहर की सड़कों पर जलजमाव से जनजवीन प्रभावित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा गुरुवार की देर रात व शुक्रवार की सुबह में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. पिछले कई दिनों से गर्मी व धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था, लेकिन बारिश के बाद वातावरण में ठंडक और ताजगी का अनुभव हुआ. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में धूप भी निकली, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया. इस बारिश ने नमी बढ़ायी व ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर कम कर दिया, जिससे जिले के लोग राहत की सांस लेने लगे हैं. हालांकि, बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी पैदा हो गयी, जिससे आवागमन बाधित हुआ है. मौसम की इस खुशगवार खबर के साथ-साथ जलजमाव ने शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है. आजाद टोला, सांसद रोड, मवेशी अस्पताल रोड, पानी टंकी रोड, बैंक रोड, जयपालपट्टी, लक्ष्मीपुर मोहल्ला, लहेरी मुहल्ला, वार्ड नंबर एक, वार्ड 25 और वार्ड 26 जैसे इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है. इस वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई. जलजमाव के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई. बारिश से फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. धान के लिए लाभकारी, मूंग के लिए हानि बारिश खेती के लिए भी लाभकारी है. खासकर धान की फसल की बुआई के लिए खेतों की तैयारी कर रहे किसान बारिश से खुश हैं. सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है. लक्ष्मीपुर के किसान कौशल किशोर यादव, अमर यादव, निरंजन यादव, दीपक यादव, मनोज यादव और चंदन यादव आदि ने बताया कि मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है. पिछले दिनों हुई सूखे और गर्मी ने मूंग की फसल को कमजोर कर दिया था, लेकिन इस बारिश से फसल में सुधार की उम्मीद जागी है. वहीं, महिला किसान सूची यादव ने कहा कि अगर 10 दिनों तक धूप रहती तो मूंग की फसल अच्छी होती, लेकिन अब बारिश के कारण किसानों को थोड़ी चिंता सताने लगी है. जलजमाव व सड़कें खराब होने से आवागमन में कठिनाई मौसम की इस अच्छी खबर के बावजूद जलजमाव व सड़कें खराब होने से आवागमन में कठिनाई हुई है. शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमे चलना पड़ा और कई जगह यातायात जाम की स्थिति बनी रही. इसके बावजूद यह बारिश किसानों और आम जनता दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. फसलों की सिंचाई के साथ-साथ खेत की तैयारी में भी मदद मिली है. जिले के मौसम में यह बदलाव किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है, लेकिन जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन