पैसे का उपयोग रोजगार सृजन में करें- डीएम

Updated:
विज्ञापन

पैसे का उपयोग रोजगार सृजन में करें- डीएम

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये मधेपुरा . स्थित झल्लू बाबू सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर की 25 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया गया. कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी लगभग 200 दीदियों ने भाग लिया. मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी एवं आईटी प्रबंधक तरुण कुमार उपस्थित आदि मौजूद थे. अतिथियों ने जीविका परियोजना के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने लाभुक महिलाओं से अपील की कि प्राप्त 10 हजार रुपये की राशि का उपयोग स्वरोजगार में करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें. मौके पर डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है. उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे इस राशि का सदुपयोग रोजगार सृजन में करें, जिससे उनका जीवन स्तर और अधिक सुदृढ़ एवं खुशहाल हो सके. मौके पर अमितेश कुमार, पद्माकर मिश्र, दयानंद दास, संदीप कुमार, देवाशीष जायसवाल, अमरजीत कुमार, अनुराग कुमार, अनिल कुमार, धीरेन्द्र कुमार, मंजर हसन, कुलदीप कुमार, संजीत कुमार, फूलवती कुमारी, मधुरानी, चंदन एवं रिंकू आदि भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन