खबर का असर : प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर परिषद, सड़क से हटाया गया कचरा

Updated:
विज्ञापन
खबर का असर : प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया नगर परिषद, सड़क से हटाया गया कचरा

कचरा उठाते निगम के लोग

सोमवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर परिषद के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई कर उसे ट्रैक्टर पर लादकर हटाया.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कौनैन बशीर की रिपोर्ट:

मधेपुरा: उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित रहटा रेनगाह टोला में सड़क किनारे जमा कचरे और फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला. प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होते ही नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर सड़क पर जमा कचरे का उठाव कराया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क के किनारे लंबे समय से कचरा जमा रहने के कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी. वहीं, सड़क के समीप स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने जाने वाले लोगों को भी गंदगी और दुर्गंध के बीच होकर गुजरना पड़ रहा था. इस समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी और नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे.

सोमवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर परिषद के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई कर उसे ट्रैक्टर पर लादकर हटाया. सफाई कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि केवल एक दिन की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा. लोगों ने मांग की कि नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी की जाए.

स्थानीय निवासी मो मीरजान आलम, मो इरशाद, मो फिरोज, मो नईम, मो सरफराज समेत अन्य लोगों ने कहा कि यदि नियमित सफाई व्यवस्था लागू नहीं की गई तो समस्या फिर से उत्पन्न हो सकती है. लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से वार्ड में स्थायी सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन