उचक्कों ने उड़ाये 89 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उचक्कों ने उड़ाये 89 हजार रुपये

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना मुख्यालय के कॉलेज चौक के पास उच्चकों ने 89 हजार रुपये, पासबुक, एटीएम उड़ा लिया. पीड़ित हरैली वार्ड संख्या दो के राजकिशोर राम ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने कहा कि सोमवार को एसबीआई शाखा उदाकिशुनगंज से 89 हजार रुपये की निकासी कर साइकिल से घर जा रहे थे. रास्ते में रूककर चचेरे भाई रवि से बात करने लगे. इसी दौरान उचक्कों ने साइकिल में टंगा थैला लेकर फरार हो गया.

बैंगा पुल के पास बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाये 92 हजार

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैंगा पुल के पास बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 92 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है. पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड निवासी शंभू कुमार ने बताया सोमवार को एसबीआइ के बैंक शाखा से 92 हजार रुपये की निकासी कर बाइक से घर जा रहा था. इसी क्रम में बाइक खड़ी कर सामान लेने लगा. आने पर बाइक की डिक्की का लॉक टूटा मिला. डिक्की से पैसा व अन्य कागजात उचक्कों ने उड़ा लिया. थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन