40 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
40 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतिनिधि, घैलाढ़
विज्ञापन
ओपी क्षेत्र के भतरंधा से लोकहा जाने वाले मार्ग पर जांच के दौरान पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर श्रीनगर पंचायत के बैलोखरी गांव निवासी शंभू सदा और नीरज कुमार है. पुलिस ने उनके पास से बाइक (बीआर 43 एसी-9369) भी जब्त किया है. ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 1038/24 के दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से दो लोग शराब लेकर चिति गांव के रास्ते बैलोखरी की ओर आ रहा है. पुलिस जब भतरंधा से लोकहा वाली रोड पहुंची तो बाइक सवार दोनों शराब तस्कर बाइक रोककर बोरे में रखा शराब फेंककर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर एक तस्कर को पकड़ लिया. वहीं दूसरा तस्कर एक व्यक्ति के घर में जाकर छिप गया. घर वालों ने चोर-चोर का हल्ला किया तो ग्रामीण इकट्ठा होकर उसे पकड़ लिए. सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर ग्रामीणों से तस्कर को कब्जे में लिया. छापेमारी दल में एसआइ सूरज कुमार, एएसआइ दिवाकर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन