एनएच 106 पर बाइक व ऑटो की टक्कर में दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

एनएच 106 पर बाइक व ऑटो की टक्कर में दो जख्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के झलाड़ी गांव के पास एनएच 106 पर ऑटो व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक चालक व एक महिला जख्मी हो गयी. बाइक चालक रहटा गांव के वार्ड नंबर चार निवासी पप्पू शर्मा उदाकिशुनगंज से मधेपुरा जा रहा था. वहीं ऑटो चालक ग्वालपाड़ा से ऑटो लेकर उदाकिशुनगंज जा रहा था. इसी दौरान झलाड़ी गांव के पास टक्कर हो गयी, जिससे रहटा वार्ड नंबर चार निवासी पप्पू शर्मा व बाइक पर बैठी पूनम देवी घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन