पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन

पुरैनी. नरदह पैक्स चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले दिन दो अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें नरदह पंचायत के नयाटोला गांव निवासी गोपाल सिंह और योगीराज गांव निवासी चानो मेहता उर्फ चंदेश्वरी मेहता शामिल हैं. प्रखंड कार्यालय में बनाये गये नामांकन काउंटर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार कर्मी के साथ तैनात थे. सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया 22 जनवरी तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 व 27 जनवरी को की जायेगी. नाम वापसी व चुनाव चिह्न 29 जनवरी को आवंटित किया जायेगा, जबकि छह फरवरी को चुनाव कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन