डेफरा गांव में भीषण अगलगी में तीन घर जलकर राख

Published by : Kumar Ashish Updated At : 28 May 2026 5:07 PM

विज्ञापन

अरार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी.

विज्ञापन

– अगलगी में लाखों की संपत्ति स्वाहा, पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार –

ग्वालपाड़ा, मधेपुरा.

प्रखंड के रेशना पंचायत के डेफरा गांव वार्ड संख्या नौ में बुधवार को बाद दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इस अगलगी की घटना में राजेश मंडल एवं अरुण मंडल सहित ग्रामीणों के कुल तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गया.

जानकारी के अनुसार अचानक उठी आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी आगोश में ले लिया. आग लगते ही गांव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने साहस एवं तत्परता दिखाते हुये बाल्टी एवं मोटर पंप के जरिये पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास लेकिन आग की लपटें तेज थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

वहीं अरार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी. पीड़ित परिवारों ने बताया कि इस अगलगी में लगभग दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये है. पीड़ितों ने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके. ग्वालपाड़ा सीओ देवकृष कामत ने अगलगी की घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि जांच के बाद प्रावधान के मुताबिक सहायता दी जायेगी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन