चोरों ने 11 पोल का काटा तार

चोरों ने 11 पोल का काटा तार
मुरलीगंज. मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलो पंचायत के टेरहा मोड, गाछी टोला, पिपराही क्षेत्र में 11 पोल का तार चोरों ने काट लिया. इसको लेकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता (ग्रामीण) मुरारी कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया कि बेलो पंचायत के टेरहा मोड़, गाछी टोला, पिपराही क्षेत्र में कई किसानों के खेत में लगे 11 बिजली पोल का तार चोरों ने चुरा लिया है. इससे छह लाख रुपये की क्षति हुई. वहीं दूसरी तरफ बताया कि पिछले दिन भी 40 पोल का तार चुरा लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




