ePaper

12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर होगा अतिरिक्त मतदान केंद्र

Updated at : 26 Jun 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर होगा अतिरिक्त मतदान केंद्र

12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर होगा अतिरिक्त मतदान केंद्र

विज्ञापन

डीसीएलआर सह आरओ व बीडीओ ने कई बूथों का लिया जायजा उदाकिशुनगंज . आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के उदाकिशुनगंज प्रखंड के मतदाताओं की सुगमता बढ़ाने के लिए डीसीएलआर सह आरओ सौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उमवि सुखासनी, उमवि बुधमा, उमवि सिंगारपुर, मवि नयानगर समेत अन्य मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया. डीसीएलआर ने कहा है कि ईसीआई की ओर से मतदाताओं की सुगमता बढ़ाने के लिए 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को युक्तिसंगत बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है. विभिन्न अधिकारियों द्वारा नये मतदान केंद्रों की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण करने का कार्य किया जा रहा है. विशेष संशोधन दिशा-निर्देशों में सटीक व विश्वसनीय मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए संशोधन-पूर्व गतिविधियों को आवश्यक बताया गया है. मतदान केंद्रों पर युक्तिकरण का उद्देश्य मतदाताओं को समान रूप से वितरित करना और यह सुनिश्चित करना है कि मतदान केंद्रों पर मतदाता सुगमता पूर्वक वोटिंग कर सके. दिव्यांगों की सुविधा का विशेष सत्यापन बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत आलमनगर विधानसभा का मतदान केंद्र संख्या एक से 75 पूर्व से निर्धारित है, जिसमें 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को चिह्नित कर निरीक्षण किया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल व दिव्यांगजनों की सुविधाओं का विशेष सत्यापन किया जा रहा है. जिम्मेदार कर्मियों को सुधार के लिए दिशा निर्देश दिया गया है. चुनावों में शाम छह बजे के बाद भी कई बूथों पर लंबी कतारें देखी गयी थी. इसे देखते हुए निर्वाचन विभाग ने यह नई व्यवस्था लागू की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जिन बूथों पर छह बजे के बाद तक कतारें लगी रही थी और जहां मतदाता संख्या 1200 से अधिक है, उनका जल्द पुनर्गठन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन