अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय में हुई मारपीट, पूर्व प्राचार्य घायल

Updated:
विज्ञापन
अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय में हुई मारपीट, पूर्व प्राचार्य घायल

अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय में हुई मारपीट, पूर्व प्राचार्य घायल

विज्ञापन

मुरलीगंज. अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय, मुरलीगंज में शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य रविंद्र कुमार व प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद महेश के बीच मारपीट हो गयी, जिससे पूर्व प्राचार्य रविंद्र कुमार घायल हो गया. पूर्व प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राचार्य से मिलने कॉलेज पहुंचे थे. इसी दौरान शिक्षक मोहन राय ने उन पर हमला कर दिया. जख्मी हालत में वे पुत्र और परिजनों के साथ मुरलीगंज सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कॉलेज कोड को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. बताया गया कि कॉलेज कोड के आवंटन को लेकर पूर्व प्राचार्य पुत्र के पक्ष में दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. वहीं, शिक्षक मोहन राय और प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद महेश ने आरोप लगाया कि पूर्व प्राचार्य अपने पुत्र के साथ मिलकर जबरन कॉलेज में घुसे और गाली-गलौज करने लगा. खुद को बचाने के क्रम में हंगामा हुआ, जिसमें हाथापाई हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन