जिले में प्रतिभा की कमी नहीं, उन्हें तराशने की जरूरत : डीएम
Published by : Kumar Ashish Updated At : 30 May 2026 6:08 PM
विज्ञापन
जिले में प्रतिभा की कमी नहीं, उन्हें तराशने की जरूरत : डीएम
विज्ञापन
मधेपुरा.
जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार व उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही दिशा और मंच देने की है. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल से भी अधिकाधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला बैडमिंटन संघ को विशेष प्रयास करने चाहिए.
कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष इंद्रनील घोष ने अतिथियों को बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया.
प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका वर्ग अंडर-13 में सीमा कुमारी (माया विद्या निकेतन, मधेपुरा) विजेता तथा मुस्कान कुमारी (केपीएस) उपविजेता रहीं। अंडर-15 वर्ग में दीपिका कुमारी (ग्रीनफील्ड स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्रांगना (माया विद्या निकेतन) उपविजेता और जीविशा जानी (होली क्रॉस) तीसरे स्थान पर रहीं.
अंडर-17 वर्ग में शिवांगी कुमारी (जेएनवी) विजेता बनीं. शंभानी सिंह (एनएमपीएस) ने दूसरा तथा आयुषी कृष्णा (सीएम साइंस कॉलेज) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में बंटी कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव रंजन, त्रिदीप गांगुली, अरविंद कुमार, बंटी कुमार, राजा कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार, शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार, शिक्षक राकेश कुमार, जया भारती, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार, रत्नेश कुमार तथा संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










