लोकभवन पटना में होगा सेमिनार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकभवन पटना में होगा सेमिनार

विज्ञापन

मधेपुरा.

महिला इमदाद कमेटी द्वारा समाज के वंचित बच्चों व रेलवे स्टेशन आदि पर प्रायः ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृति पर रोक लगाने व नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए बिहार लोक भवन में सेमिनार होगा. इसका विषय ””बचपन को बहाल करना, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकना और देखभाल व सुरक्षा की जरूरत वाले बच्चों का पुनरएकीकरण”” रखा गया है.

20 फरवरी तक भेजी जायेगी सूची

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि सेमिनार में सम्मिलित होने के लिए सभी विश्वविद्यालय से 5-5 छात्र-छात्राओं की सूची 20 फरवरी तक उपलब्ध कराया जाना है. इस के लिए कुलपति प्रो बीएस झा के आदेशानुसार सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों व प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया गया है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए दो-दो छात्र-छात्राओं का नाम 15 फरवरी तक एनएसएस कार्यालय में उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसमें श्रेष्ठ पांच-पांच छात्र- छात्राओं का चयन किया जायेगा. इन चयनित छात्र- छात्राओं को लोकभवन, पटना में आयोजित सेमिनार में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन