समय रहते समाज और अभिभावक सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी हो जाएगी बर्बाद
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड की बैलो पंचायत भवन के प्रांगण में कौमी एकता व शांति समिति की बैठक की गयी
विज्ञापन
बढ़ते जा रहे सूखे नशे के विरुद्ध बुद्धिजीवियों ने की बैठक, दूर करने का लिया संकल्प
मुरलीगंज. प्रखंड की बैलो पंचायत भवन के प्रांगण में कौमी एकता व शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें डॉ उमाकांत, मुखिया दयानंद कुमार यादव सहित बुद्धिजीवी, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही. मुखिया दयानंद कुमार यादव ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है, लेकिन नशा इस भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहा है. अगर समय रहते समाज और अभिभावक सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी. स्कूल, परिवार और समाज तीनों को मिलकर बच्चों को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी. वहीं सरपंच छोटे सरदार ने नशे को सामाजिक और मजहबी सौहार्द के लिए खतरा बताते हुए कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है. इसके कारण अपराध बढ़ रहा है और आपसी भाईचारा भी प्रभावित हो रहा है. कौमी एकता तभी मजबूत रहेगी, जब हमारा समाज नशामुक्त होगा.बनायी जाएगी निगरानी कमेटी
नीरज कुमार ने युवाओं से भावनात्मक अपील करते कहा कि आज कई युवा गलत संगत और सूखे नशे के कारण अपराध की दुनिया में फंसते जा रहे हैं. हमारा उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं, बल्कि उसे सही रास्ते पर लाना है. पहले सामाजिक स्तर पर समझाया जाएगा, जरूरत पड़ी तो प्रशासन की मदद ली जाएगी. डॉ राकेश रोशन ने कहा कि इस पहल को पंचायत स्तर तक ले जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई पंचायत स्तर पर भी निगरानी कमेटी बनायी जाएगी और हर टोले-मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुहिम में पूरी तरह साथ है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और इसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे. यह भी निर्णय लिया गया कि बैलो पंचायत एवं इसके अंतर्गत आने वाले गांव, टोले और मोहल्लों में एक निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा. इस कमेटी में स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जिम्मेदार नागरिक शामिल होंगे, जिनका कार्य नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं पर नजर रखना होगा. बैठक में डॉ राकेश रोशन, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, रामविलास यादव, संजय भारती, विष्णुदेव ठाकुर, नीरज कुमार, प्रभास कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन