छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Published by : RAJ KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 6:28 PM

विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक ने पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी. जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को एक नाबालिग छात्रा ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कुशहा निवासी कोचिंग संचालक एवं शिक्षक शंकर कुमार मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. छात्रा के आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 30 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/9(एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा. लगातार बढ़ते पुलिस दबाव और छापेमारी के कारण अंततः आरोपी शिक्षक बेलारी थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी शंकर कुमार ने 2 जून 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. छापेमारी दल में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी, बेलारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही.

विज्ञापन
RAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन