सुभाष चंद्र बोस देशवासियों में आजादी के लिए जारी संघर्ष में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

Updated at : 23 Jan 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस देशवासियों में आजादी के लिए जारी संघर्ष में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

सुभाष चंद्र बोस देशवासियों में आजादी के लिए जारी संघर्ष में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में गुरुवार को एनएसयूआइ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व, विचार व स्वतंत्रता संग्राम में उनके भूमिका व योगदान पर चर्चा की.जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के नायक, देश के छात्रों, युवाओं, किसानों व मजदूरों में देशप्रेम व आजादी के लिए क्रांति व संघर्ष के लिए प्रेरित करने वाले महापुरुष थे. उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के रात की नींद हराम कर दी. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारे देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस देशवासियों में आजादी के लिए जारी संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. मौके पर एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला महासचिव नवीन कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, लालबहादुर कुमार, विभाष कुमार विमल, रितेश कुमार, अमरजीत कुमार, प्रकाश गुप्ता, गणेश कुमार, भीमशंकर कुमार, पंकज कुमार, विभेष कुमार, सौरभ कुमार, अंकुश कुमार, प्रेम कुमार, अनिल ठाकुर, सोनू कुमार, नीतीश कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन