ePaper

खेल से होता है युवाओं का सर्वांगीण विकास, प्रतियोगिता संपन्न

Updated at : 18 Jan 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से होता है युवाओं का सर्वांगीण विकास, प्रतियोगिता संपन्न

मेरा युवा भारत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

विज्ञापन

मुरलीगंज मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया. योगेंद्र उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं कौशल ने दर्शकों का मन मोह लिया. समापन समारोह की अध्यक्षता उपनिदेशक हुस्न जहां ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा युवा भारत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं. खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क एवं संघर्ष की सीख देते हैं. हार से निराश नहीं होना चाहिए एवं जीत पर अहंकार नहीं करना चाहिये. समाजसेवी रविंद्र यादव एवं नाढ़ी यूथ क्लब के अध्यक्ष सेतु राज ने मधेपुरा मेरा युवा भारत की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. शिक्षक शिवचरण यादव एवं विद्यानंद यादव ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की. समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे कबड्डी बालिका वर्ग में हनुमान नगर बेलो की टीम विजेता रही, जबकि पोखराम परमानदपुर की टीम उपविजेता बनी. बालक कबड्डी प्रतियोगिता में नाढ़ी टीम विजेता रही एवं तमोट परसा की टीम उपविजेता रही. लांग जंप बालिका वर्ग में रोजी कुमारी ने प्रथम, सोनल कुमारी ने द्वितीय एवं काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. लांग जंप बालक वर्ग में बाबुल कुमार प्रथम, राजेश कुमार द्वितीय एवं गौतम तृतीय स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अरमान ने निभाई. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन