ePaper

खेल से युवाओं में आता है अनुशासन

Updated at : 24 Jan 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से युवाओं में आता है अनुशासन

खेल से युवाओं में आता है अनुशासन

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साहुगढ पंचायत टू भगवानपुर टोला वार्ड 10 में शनिवार को युवा क्लब भगवानपुर व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिवक्ता सुदिष्ट यादव, पवन यादव व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक भगवानपुर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने किया. अधिवक्ता सुरेश ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन कि नींव रखी जाती है. खेल में हार जीत से एक नई प्रेरणा मिलती है. जिला कबड्डी संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय रेफरी अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सात टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि बालिका वर्ग तीन टीमों ने हिस्सा ली. प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने विजेता टीम को कप मेडल देकर सम्मानित किया. राजद महिल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रागिनी रानी उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा ने 61 अंक पर प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि बिहारीगंज की टीम ने 43 अंक प्राप्त कर उप विजेता रहा. वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मलिया की टीम ने 30 अंक प्राप्त कर विजेता रही, जबकि भगवानपुर की टीम नौ प्राप्त कर उपविजेता रही. प्रथम सेमीफइनल में मधेपुरा 26 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि खेले इंडिया 20 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता से बाहर हो गया. दूसरे सेमीफइनल में बिहारीगंज 33 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया. वही जगजीवन आश्रम 12 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता से बाहर हो गया. कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने किया. मौके पर गौरी शंकर कुमार, राहुल कुमार, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार, अभिलाषा कुमारी, नवीन कुमार, जयप्रकाश कुमार राजपुर, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, गौतम कुमार, मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार, अनिरुद्ध बल्लभ, सुशील कुमार, शिवम कुमार, उज्जवल कुमार, दिलबर कुमार, शुभम कुमार, विद्युत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन