बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग का विशेषाधिवेशन आज, तैयारी पूरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग का विशेषाधिवेशन आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी में बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग का विशेषाधिवेशन शनिवार को आयोजित किया जायेगा. विशेषाधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष जीत नारायण मेहता ने कहा कि शनिवार व रविवार को परमाराध्य संत सद्गुरु महर्षि मेही महाराज के हृदय स्वरूप संत शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र प्रधान आचार्य पुज्य पाद ब्रह्मऋषि चतुरानंद जी महाराज के सानिध्य में अन्य साधु-महात्माओं के प्रवचन होंगे. इसके साथ-साथ स्तुति, विनती व आरती कार्यक्रम भी आयोजित होगा. इस मौके पर पूज्यपाद स्वामी ज्ञानी जी महराज, फुलेन्द्र बाबा, नवलकिशोर बाबा, दुखहरण बाबा, अशोक बाबा, श्रीनिवास बाबा, कृपानंन्द बाबा, गौतम बाबा, छत्तीस बाबा, अशोक मेहता, चतुर्भुज मेहता, नवल किशोर पोद्दार, शंकर मेहता, अजीत मेहता, जनार्दन मेहता, रमेश मेहता, जयजयराम मेहरा, नरेश शाह, विशेश्वर मेहता, केशव मेहता, सुबोध मेहता, योगेन्द्र मेहता, फुलेश्वर मेहता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










