बेटी को विदा करने से मना किया तो दामाद ने चला दी गोली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गिद्दा में पत्नी की जबरन विदाई कराने आये दामाद और उसके चचेरे भाई को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र के गिद्दा में पत्नी की जबरन विदाई कराने आये दामाद और उसके चचेरे भाई को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार, थाना क्षेत्र की गिद्दा पंचायत में अपनी पत्नी आशा कुमारी की विदाई कराने आये उसके पति बैरबन्ना निवासी बलराम मंडल और उसके चचेरे भाई बालकृष्ण मंडल को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों ने बाइक के साथ दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. लड़की के पिता ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी की शादी बैरबन्ना निवासी अशोक विश्वास के पुत्र बलराम मंडल के साथ हुई थी. विवाह के बाद घर वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे जिसके कारण वे अपने मायके भाग कर चली आयी. जिसकी विदाई करने दोनों व्यक्ति आये थे. बेटी की विदाई नहीं देने पर दामाद ने गोली चला दी. भागने के क्रम में गांव वाले ने दोनों को बाइक के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन