प्रधान शिक्षकों ने सेवा के एक वर्ष पूरे होने पर की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी प्रधान शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा में प्रधान शिक्षकों ने सेवा के एक वर्ष पूरे होने पर एक बैठक का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान लागू करने की सरकार से मांग की.

विज्ञापन

मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत प्रधान शिक्षकों के सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य विद्यालय सिंहेश्वर के प्रांगण में प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता हरेकृष्ण रजक ने की, जबकि संचालन मो. निसार अहमद ने किया.

विज्ञापन

बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरेकृष्ण रजक ने कहा कि प्रधान शिक्षकों के विद्यालयों में योगदान के बाद बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रधान शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं.

सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान की मांग

बैठक के बाद प्रधान शिक्षकों ने सरकार से सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान लागू करने की मांग की. साथ ही प्रधान शिक्षकों के लिए नया लेवल-8 वेतन स्ट्रक्चर निर्धारित करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द आवश्यक निर्णय लेने की अपील की.

एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने का संकल्प

बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया. शिक्षकों ने विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने और बच्चों के हित में बेहतर कार्य करने पर जोर दिया.

ये प्रधान शिक्षक रहे मौजूद

मौके पर प्रदीप कुमार, अभिनव भारती, दीपक कुमार, संतोष कुमार, सुमन कुमार सौरभ, दिनेश कुमार, सपना कुमारी सिंह, शबाना परवीन सहित अन्य प्रधान शिक्षक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन