व्यापारी से 30 हजार रुपये लूट मामले का हुआ उद्भेदन, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
व्यापारी से 30 हजार रुपये लूट मामले का हुआ उद्भेदन, चार गिरफ्तार

व्यापारी से 30 हजार रुपये लूट मामले का हुआ उद्भेदन, चार गिरफ्तार

विज्ञापन

शंकरपुर.

थाना क्षेत्र के रायभीर गांव में बकरी व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिया था. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया है. मालूम हो कि भर्राही थाना क्षेत्र निवासी बकरी व्यवसायी मन्नान से अपराधियों ने रायभीर गांव के समीप हथियार दिखाकर 30 हजार रुपये लूट लिया था. पीड़ित व्यवसायी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस क्रम में लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही लूट में प्रयुक्त दो बाइक व 52 सौ रुपये बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को रायभीर गांव के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया था. मामले में त्वरित कार्रवाई करते रायभीर गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र सोनू कुमार, राजेंद्र यादव के पुत्र संजय कुमार, उमेश शर्मा के पुत्र आशुतोष कुमार व दिनेश राम के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बरामद बाइक व पैसा को जब्त कर लिया गया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन