ePaper

राजद महिला प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Updated at : 22 Jan 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
राजद महिला प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

राजद महिला प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन

मधेपुरा. राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर राजद महिला प्रकोष्ठ ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने किया. विनीता भारती ने कहा कि बिहार में जिस तरह से सरकार कार्य कर रही है इससे स्पष्ट होता है बिहार में और खासतौर से पटना में महिलाएं, छात्राएं व लड़कियां सुरक्षित नहीं है. जहां सत्ता के संरक्षण में पुलिस मिलीभगत से महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाओं में लिप्त अपराधियों को बचाने वाली कार्रवाई चल रही है व पटना में सत्ता के संरक्षण में छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता नहीं दिखती है. बिहार में और खास तौर से पटना में छात्रावास की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह सक्रिय हैं. इस कारण अभिभावक छात्राओं को पटना से निकाल रहे हैं, इस तरह की स्थिति दिख रही है, ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठे हुये लोग न तो बेटी को पढ़ाने के प्रति व न बेटी को बचाने के प्रति ही गंभीर है. सिर्फ नारों में ही बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की बातें सत्ता पक्ष के द्वारा की जाती है. मौके पर छात्र नेता एनके निराला, रंजू देवी, वेबी देवी, रूबी कुमारी, लवली कुमारी, असीमा प्रवीण, मो अज़हर, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, फंतुस यादव, प्रशांत प्रभाकर, नीतेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, आदित्य कुमार, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन