विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ का हुआ पुनर्गठन

विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ का हुआ पुनर्गठन
मधेपुरा. गोशाला परिसर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ का पुनर्गठन को लेकर शनिवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डाॅ राजेश्वर राय व संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया. बैठक में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मुख्यालय व विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के विधिवत नियुक्त व कार्यरत कर्मचारियों ने बैठक कर विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया. डाॅ राजेश्वर राय को अध्यक्ष व पृथ्वीराज यदुवंशी को सचिव मनोनित किया. वहीं शैलेंद्र यादव व शत्रुघ्न राम को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया. कर्मचारियों ने विमल कुमार व सच्चिदानंद यादव को संयुक्त सचिव व विनोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया. बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार को प्रवक्ता, राज कुमार रजक को मीडिया प्रभारी व डॉली कुमारी को कार्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया. वहीं सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों को भी मनोनित किया गया. जिसमें चंद्रकिशोर गुप्ता, डाॅ संजीव कुमार, बिमल किशोर बिमल, चंद्रशेखर पांडे, कमल किशोर ठाकुर, रामनारायण कौशिक, रंजीत कुमार, रतन कुमार, रामनरेश भारती, शंभू यादव व राजकिशोर कामती शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




