रामप्रवेश बने प्रखंड जन वितरण प्रणाली विक्रेता के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

रामप्रवेश बने प्रखंड जन वितरण प्रणाली विक्रेता के अध्यक्ष

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पुरैनी

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रामप्रवेश मंडल को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया.जानकारी के अनुसार 24 वर्षों से अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित नरदह पंचायत के नयाटोला के डीलर रामकुमार चौधरी व सचिव पद पर 24 वर्षों से ही सचिव पद पर पदस्थापित सपरदह के डीलर मो निसार आलम के स्वेच्छा से त्यागपत्र देने के बाद जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मकदमपुर के डीलर रामप्रवेश मंडल को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया. वहीं गणेशपुर पंचायत के डीलर विकास कुमार को सचिव के रूप में चुना गया. दोनों ही पदों के अलावा पुरैनी डीलर संघ में पहली बार कोषाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. इसमें सर्वसम्मति से औराय के मो गुलफराज आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर डीलर अयूब अली, सुनील यादव, अमरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मंडल, जनार्दन राम, कुमारी रंजू, नीतू कुमारी, भूपेंद्र भगत, विनोद कुमार राम, कुमारी पूनम, कैलाश पासवान, मनीषा कुमारी, सुजीता कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, धर्मचंद भगत, अरविंद मेहता, अनिरुद्ध प्रसाद मेहता, धीरज कुमार, मनोज झा, दयासागर कुमार, अमरकांत चौधरी, शाहबाज आलम, अस्मिता कुमारी, अमित पासवान, किरण देवी, कुमारी कंचन, राजेश कुमार साहनी , अनंत शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, शोभकांत राम, बंदना कुमारी,रूबी कुमारी, अरुण शर्मा, प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन