पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आलमनगर. थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंहार गांव में गोली मारने के मामले में गुरुवार को थाना परिसर से एक पक्ष के काबील मुखिया, अनिल मुखिया व कालो मुखिया को एसआई आशुतोष त्रिपाठी व पुलिस बल ने गिरफ्तार किया. जबकि अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




