लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी पेंशन की राशि

Updated:
विज्ञापन
लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी पेंशन की राशि

लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी पेंशन की राशि

विज्ञापन

मधेपुरा.

जिला के न्यू एनआइसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया. इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के कुल 6129548 पेंशनधारियों को माह मई 2025 के पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण मुख्यमंत्री ने किया. जिसमें मधेपुरा जिले 106605 लाभुक हैं. मौके पर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी उपस्थित थे. डीएम ने उपस्थित लाभार्थियों से अन्य योजनाओं के बारे में पूछा. साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को आये हुये लाभुकों को उज्जवल दृष्टि योजना का लाभ देने के लिए निर्देश दिया. 33 लाभुकों को उज्जवल दृष्टि योजना अतंर्गत चश्मा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन