केपी कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
केपी कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

केपी कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

विज्ञापन

मुरलीगंज. केपी कॉलेज में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सत्र 2024–28 के स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार 17 मार्च को शांतिपूर्ण हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव शर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर देव नंदिनी डिग्री कॉलेज बखरी, भोला पासवान शास्त्री कॉलेज बभनगामा, बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज उदाकिशुनगंज तथा आरकेजे डिग्री कॉलेज खुरहान के परीक्षार्थी शामिल हुए. प्रथम पाली में कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ स्किल एनहैंसमेंट कोर्स (ग्रुप सी) की परीक्षा आयोजित हुई, इसमें 152 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि चार अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ स्किल एनहैंसमेंट कोर्स (ग्रुप-डी) की परीक्षा हुई, इसमें 55 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार झा ने कदाचार-मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षक-कर्मियों व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन