लोडेड देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोडेड देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा
विज्ञापन
अरार थाना के पीटीसी नौ कमल किशोर कुमार अपने सहयोगी के साथ शनिवार को बेलदौर नहर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार का भय दिखा कर ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा है. पीटीसी कमल किशोर कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचित कर जानकारी के सत्यापन में जैसे ही महाराजगंज वार्ड नंबर 15 पहुंचा तो पुलिस वाहन को देख कर एक व्यक्ति घर के अंदर भागने की कोशिश करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. पकड़ाये गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम बाबुल कुमार पिता नवल यादव निवासी महाराजगंज वार्ड नंबर 15 बताया.
वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी लिए जाने पर उसके कमर के बाएं तरफ एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुईं. जिसे खोलने पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. अरार थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति एवं बरामद कट्टा, गोली थाना लाया गया. गिरफ्तार बाबुल कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन