10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पीटीसी पारस कुमार डेफरा नहर के नजदीक अपने सहयोगियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार एक व्यक्ति आ रहा था. जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ कर हिरासत में लिया गया. शराब की बदबू आने पर जब बाइक की डिक्की को खोला गया, तो चार पॉलीथिन में लगभग 10 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई. हिरासत में लिए गए शराब तस्कर ने नाम अमित कुमार निवासी टेकनमा वार्ड नंबर नौ, थाना पतरघट जिला सहरसा बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन