अग्निशमन सप्ताह के अंतिम दिन गोष्ठी व मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की दी जानकारी

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

घबराने के बजाय शांति और सूझ-बूझ से काम लेने की सलाह दी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित गैस गोदाम और सीएनजी पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर गोष्ठी व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया. यह मॉक ड्रिल आम जनता को जागरूक करने और आपदा प्रबंधन के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से की गई. वही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आग बुझाने की तकनीकों, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, गैस सिलेंडर में आग लगने पर की जाने वाली कार्रवाई तथा ऊंची इमारतों से सुरक्षित निकासी की विधियों का प्रदर्शन किया गया. अग्निशमन दल के अधिकारियों ने उपस्थित एलपीजी गैस डीलर वितरक सहित अन्य लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांति और सूझ-बूझ से काम लेने की सलाह दी. इस अवसर पर अग्नि शमन पदाधिकारी हरेंद्र राय ने कहा कि अग्निशमन सप्ताह का उद्देश्य जनता को आग की घटनाओं से बचने व सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से लोगों को वास्तविक स्थितियों में भी सही निर्णय लेने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि आग लगने पर अग्नि शमन विभाग को तुरंत फोन करें ताकि ससमय अग्निशमन कर्मी आपकी मदद कर सकें. वही कार्यक्रम का समापन फायर सेफ्टी शपथ के साथ किया गया. मौके पर अग्नि समन पदाधिकारी हरेंद्र राय, अशोक कुमार, सतीश तिवारी,सोनू कुमार,रंजीत कुमार,रविकांत ठाकुर,आशीष कुमार,राजेंद्र कुमार,मुनमुन झा,विवेक कुमार,अमित कुमार सहित अन्य अग्निशमन कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन