आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन कर माताओं को पोषण की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन कर माताओं को पोषण की दी जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन कर माताओं को पोषण की दी जानकारी

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. केंद्रों पर छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया. महिला पर्यवेक्षिका रुबीना खातून ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 पर बच्चों को अन्नप्राशन कराया. इस दौरान धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन की जानकारी दी. वहीं माताओं को बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए प्रेरित किया गया. केंद्रों पर दाल, चावल, सब्जी, अंडा और फल की प्रदर्शनी लगायी गयी. केंद्र संख्या 70 पर बड़ी संख्या में धात्री माताएं शामिल हुईं. बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिकाओं ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन