अब गांव की जरुरतों के अनुसार होगा काम – जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
अब गांव की जरुरतों के अनुसार होगा काम – जिलाध्यक्ष

अब गांव की जरुरतों के अनुसार होगा काम – जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

आलमनगर.

प्रखंड भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने की. सम्मेलन में वीबी जी राम जी योजना पर आयोजित किया गया. मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने बताया कि विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने मजदूरों को रोजगार देने के लिए कई कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना में मजदूरों को पहले से अधिक रोजगार देने के साथ उनके लाभ के लिए कई कार्य किये हैं. जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा की जगह लाये गए नए जी राम जी कानून के तहत अब ग्राम विकास की योजनाएं दिल्ली में बैठकर नहीं, बल्कि गांव में बैठकर जरूरत के हिसाब से बनायी जायेगी. उनका कहना था कि अब गांव में कानून के तहत साल भर में एक सौ दिन की जगह सवा सौ दिन की मजदूरी अनिवार्य रूप से दी जायेगी. इसके अलावा एक हफ्ते के भीतर मजदूरी देना अनिवार्य होगा. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जी राम जी योजना में काम करने वाले मजदूरों को अगर 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो मजदूरों को 0.05 प्रतिशत की दर से ब्याज के रूप में अतिरिक्त मजदूरी दी जायेगी. विकसित भारत जी राम जी एक्ट, 2025 के तहत गांव की जरूरत का कोई भी काम कराये जाने का फैसला अब ग्राम सभा द्वारा ही लिये जा सकेंगे. अब गांव की जरुरतों के अनुसार काम होगा. यही इस योजना की आत्मा है. मौके पर महादेव चौधरी ,योगेंद्र राम, विवेकानंद सिंह, अजीत सिंह, सुबोध ऋषिदेव, अरुण मंडल एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, विकास सिंह, सुमित सिंह, सुबोध सिंह, राणा प्रताप सिंह, राहुल कुमार राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
गुजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By गुजन ठाकुर

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन