एनएच 131 पर सफेद पट्टी व रेडियम संकेतक नहीं रहने से अक्सर होती है दुर्घटना

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 23 Jan 2026 11:16 PM

विज्ञापन

एनएच 131 पर सफेद पट्टी व रेडियम संकेतक नहीं रहने से अक्सर होती है दुर्घटना

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा-सहरसा एनएच-131 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन व संबंधित विभागों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है. सड़क पर सफेद पट्टी व डिवाइडर पर रेडियम संकेतक नहीं होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंख मूंदे बैठा है.

गुरुवार की रात करीब 10 बजे मधेपुरा से सहरसा की ओर जा रहा एक ट्रक मठाई स्थित मां काली धर्मकांटा के पास डिवाइडर से टकरा गया. गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर सप्ताह में कम से कम दो बार दुर्घटना होना आम बात हो गयी है. रात में सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी का अभाव व बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाजा नहीं मिल पाता है.

इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि एनएच-131 पर बनाये गये डिवाइडर पर रेडियम पट्टी व संकेतक नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है, लेकिन एनएचएआइ के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है. उन्होंने मांग की कि विभाग सड़क सुरक्षा के सभी कार्य पूरे कराये, ताकि हादसों पर रोक लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन