एनसीसी कैडेटों ने समाज सेवा का लिया संकल्प, आयोजित हुई भव्य संगोष्ठी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 15 May 2026 8:30 PM
मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट द्वारा आज समाज सेवा में युवाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
मधेपुरा. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट द्वारा आज समाज सेवा में युवाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य कैडेटों में निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. अपने संबोधन में डॉ गौतम ने कहा कि एनसीसी केवल परेड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने का एक माध्यम है. उन्होंने कैडेटों को ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. डॉ गौतम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा कैडेटों में सामुदायिक सेवा, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है. मेजर डॉ गौतम कुमार की देखरेख में आयोजित इस संगोष्ठी में एनसीसी कैडेटों ने समाज सेवा से संबंधित अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने मधेपुरा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों, रक्तदान शिविरों और नशामुक्ति जागरूकता अभियानों में अपनी भूमिका के बारे में बताया. कैडेटों ने कहा कि समाज सेवा से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि व्यक्तिगत विकास एवं आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती. कार्यक्रम में भाग ले रहे कैडेट्स ने ””समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा”” के भाव को अपनाते हुये, शहर में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में कैडेट भवेश कुमार, अनु कुमारी, प्रीति कुमारी, गौरव कुमार. ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










