कीर्ति नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर सात मार्च को होगा राष्ट्रीय सेमिनार

Updated:
विज्ञापन

कीर्ति नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर सात मार्च को होगा राष्ट्रीय सेमिनार

विज्ञापन

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर सात मार्च 2026 को ‘कोसी की सांस्कृतिक विरासत’ विषयक ‘राष्ट्रीय सेमिनार’ का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को महाविद्यालय में सेमिनार का आमंत्रण पत्र जारी किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने की. कहा कि महामना कीर्ति नारायण मंडल ने कोसी के शैक्षणिक व सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय व पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना करके कोसी-सीमांचल के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया. उन्होंने कहा कि कोसी की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है. युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है. इस विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अर्थपाल डॉ रत्नदीप ने ठाकुर ने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का नाम बिहार के शिक्षण संस्थानों में अग्रणी है. वे यहां की शैक्षणिक गतिविधियों से पूर्व परिचित हैं. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि सेमिनार के अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी. इस के लिए 25 फरवरी तक शोध-सारांश स्वीकार किया जायेगा. मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मिंटु कुमार मेनन एवं असिस्टेंट प्रो (उर्दू) डॉ शहरयार अहमद आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन