केंद्रीय विद्यालय खोलने की मिली स्वीकृति, सांसद ने विकास मद से दिये 10 लाख रुपये

Published by : Kumar Ashish Updated At : 30 Jan 2026 7:37 PM

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय खोलने की मिली स्वीकृति, सांसद ने विकास मद से दिये 10 लाख रुपये

विज्ञापन

एसएनपीएम इंटर स्तरीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई शुरू करने को लेकर सांसद ने 10 लाख रुपये किया स्वीकृत मधेपुरा. केंद्रीय विद्यालय के पढ़ाई शुरू करने के लिए नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय विद्यालय में भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है. इससे विद्यालय में भवन का जरूरी मरम्मत काम कराया जायेगा. इससे बच्चों की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी. ज्ञात हो कि सांसद के प्रयास से केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी है. स्थानीय लोगों ने इस पहल पर खुशी जताते हुये सांसद का आभार व्यक्त किया और कहा है कि इससे गांव-शहर, सरकारी कर्मचारी, रेल कारखाना कर्मचारी, बैंक कर्मचारी के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में बेहतर पढ़ाई करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. केंद्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि प्रो बिजेंद्र नारायण यादव, डॉ भूपेंद्र नारायण यादव, विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव, डॉ अमोल राय, डॉ नीलकांत, प्रो सत्यजीत यादव, प्रो सुजीत कुमार मेहता, अशोक कुमार चौधरी, योगेंद्र महतो, मति गुड्डी देवी, सियाराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, विद्यानंद महतो, अशोक कुमार यादव, निखिल कुमार सिंह यादव, संतोष संगम, सनोज कुमार यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, रालोसपा जिलाध्यक्ष रविशंकर उर्फ पिंटू, हम के जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, महेंद्र पटेल, नरेश पासवान, डॉ नीरज कुमार आदि ने सांसद को बधाई दी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन