कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में हो रही देरी को ले सांसद ने उठाया सवाल

Updated at : 12 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में हो रही देरी को ले सांसद ने उठाया सवाल

कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में हो रही देरी को ले सांसद ने उठाया सवाल

विज्ञापन

मधेपुरा. जनहित से जुड़े मामले को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने शून्यकाल के दौरान एनएच 106 उदाकिशुनगंज अनुमंडल के फुलौत से बिहपुर के बीच कोसी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण समय पर पूरा नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है. सांसद ने सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह किया है. ज्ञात हो कि सांसद ने शून्यकाल के दौरान कहा कि बिहार राज्य के एनएच 106 उदाकिशुनगंज से बिहपुर के बीच कोसी नदी पर पुल सहित फुलौत से उदाकिशुनगंज से फुलौत तक 20 किमी पथ के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. इसका निर्माण मार्च 2024 तक पूर्ण होने की तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन उक्त पथ के कोसी नदी पर बन रहे हाई लेवल ब्रिज का कार्य अभी तक 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि उदाकिशुनगंज से फुलौत तक पथ में मिट्टी, कल्भर्ट व कहीं-कहीं मेटल बिछाकर छोड़ दिया गया है. इतना ही नहीं सांसद ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि एनएच 107 महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया का निर्माण कार्य वर्ष-2022 में पूर्ण होना था, लेकिन उसमें मीरगंज चौक, दीनापट्टी, राजपुर, तुनियाही, मिठाही, सहरसा सर्वाढ़ाला व सिमरी बख्तियारपुर के नजदीक रॉब का पीलर बनाकर छोड़ दिया गया है. पथ का निर्माण भी अधूरा है. इतनी बड़ी महत्वाकांक्षी योजना का कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन